काम्या पंजाबी और शलभ डांग की शादी
काम्या पंजाबी और शलभ डांग की शादी Sudha Choubey - RE
मनोरंजन

काम्या पंजाबी और शलभ डांग की शादी और मेहंदी की तस्वीरें हुईं वायरल

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। काम्या ने 10 फरवरी 2020 को शलभ संग सात फेरे लेकर अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत की। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सामने आई इन तस्वीरों में शलभ और काम्या एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में काम्या और शलभ मंडप में बैठे दिखाई दे रहे हैं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहे हैं।

काम्या पंजाबी और शलभ डांग की शादी की तस्वीरें

इस लुक में दिखीं काम्या :

अपनी शादी में काम्या लाल रंग के जोड़े के साथ हैवी ज्वैलरी पहने हुए बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। मांग टीका और नथनी पहने दुल्हन बनी काम्या का लुक देखते ही बन रहा है। शादी से पहले हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

मेहंदी की तस्वीरें हो रही हैं वायरल :

कल यानी 9 फरवरी को काम्या की हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई। काम्या खुद ही अपनी शादी की ताजा अपडेट्स फैंस को दे रही थीं। काम्या ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में काम्या पीले रंग का सूट पहने हुए थीं। काम्या को उनके परिवार के सदस्य और दोस्तों ने हल्दी लगाई थी।

मेहंदी में काम्या ने किया जमकर डांस :

काम्या पंजाबी की मेहंदी और संगीत का फंक्शन हुआ। मेहंदी फंक्शन में काम्या के परिवाले, फ्रेंड्स और टीवी इंडस्ट्री के चुनिंदा सितारों ने शिरकत की। काम्या के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस के मेहंदी फंक्शन का वीडियो सामने आया है। इसमें काम्या, उनके परिवार वाले और दोस्त जमकर डांस कर रहे हैं।

काम्या पंजाबी और शलभ डांग की सगाई :

बता दें कि, बीते दिन काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें खुद काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं, जिनमें शलभ उन्हें पूरे परिवार के सामने गुरुद्वारे में अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। काम्या की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शलभ और काम्या काफी खुश नजर आ रहे हैं।

शादी के बाद होगा ग्रैंड रिसेप्शन :

शादी के बाद 11 फरवरी को ये जोड़ी ग्रैंड रिसेप्शन देने वाली है। इसके बाद दिल्ली में भी एक रिसेप्शन दिया जाएगा। काम्या ने शादी की रस्में शुरू करने से पहले अपने घर पर माता की चौकी का आयोजन भी किया था। भगवान का नाम लेने के बाद ही काम्या ने अपनी शादी की रस्में शुरू की हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT