कृषि कानूनों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
कृषि कानूनों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन Twitter
भारत

कृषि कानूनों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Author : Priyanka Sahu

राजस्थान, भारत। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में आज शुक्रवार को विपक्ष की मुख्‍य पार्टी कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कांग्रेस शासित राज्‍य राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कांग्रेस की ओर से कृषि कानूनों और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया है।

सरकार ने किसानों के अधिकारों को ही संकट में डाल दिया :

सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेस की ओर से आयोजित इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को 'किसान अधिकार दिवस' नाम दिया गया। तो वहीं धरने में शामिल होने केे बाद राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए कहा- हमारे अन्नदाताओं ने हर परिस्थिति व संकट में देश की प्रगति का मार्ग सुनिश्चित किया है, परंतु केंद्र सरकार ने किसानों के अधिकारों को ही संकट में डाल दिया है। आज किसान अधिकार दिवस पर सिविल लाइंस फाटक, जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने में किसानों की आवाज बुलंद की।

बता दें कि, सिविल लाइंस फाटक पर दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस नेता धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ परिवहन मंत्री प्रताप सिंह, मुख्य सचेतक महेश जोशी, कैबिनेट मंत्री बीड़ी कल्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, मंत्री टीकाराम जूली, मंत्री ममता भूपेश, कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और अन्य कई विधायक भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुये।

राहुल-प्रियंका की सांसदों से मुलाकात :

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने पिछले डेढ़ महीने से अन्नदाता की आवाज बुलंद कर संसद सत्र बुला कर काले कानून रद्द करवाने की मांग के साथ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पंजाब के सांसदों से मुलाकात की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT