मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ Social Media
मध्य प्रदेश

IIFA 2020 से मप्र की ख्याति के साथ निवेश के नए रास्ते खुले : सीएम

Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। आईफा अवार्ड(IIFA 2020) मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, आईफा अवार्ड की औपचारिक घोषणा के साथ ही मप्र की वैश्विक ख्याति के साथ निवेश के नए रास्ते खुल गए। यह इस अवार्ड आयोजन का इतिहास रहा है कि, जहां भी आईफा का कार्यक्रम हुआ। वहां टूरिज्म के साथ निवेश बढ़ गया।

उन्होंने कहा, हिंदी सिनेमा की इंद्रधनुषी दुनिया को हिंदुस्तान की कला, संस्कृति, संस्कारों और साहित्य का प्रतिबिंब माना जाता है। फिल्म जगत की हस्तियों ने सोचा कि भारत के गौरवशाली इतिहास और सुनहरे भविष्य को विश्वभर में रेखांकित किया जाए, ताकि भारत की साख बने।

सीएम ने बताया कि आईफा अवार्ड की शुरुआत 2000 में लंदन से की और कई देशों से होते हुए यह इस साल भोपाल और इंदौर में होने जा रहा है। लंदन के बाद में यह कार्यक्रम अफ्रीका के सनसिटी, मलेशिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, दुबई, थाईलैंड, मकाऊ, श्रीलंका, यूएस, स्पेन आदि देशों में हुआ। सिंगापुर में इसके बाद महसूस किया गया कि आर्थिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।

कमलनाथ ने कहा कि आईफा की तारीखों की औपचारिक घोषणा हो चुकी है। असर साफ है, इंदौर की ज्यादातर होटलें बुक हो गईं। प्रदेश के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई।

वहीं प्रदेश भाजपा लगातार आईफा अवार्ड 2020 को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरे हुए है। आईफा 2020 को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा था, प्रदेश सरकार IIFA2020 में व्यस्त है। फिल्मी सितारों के ग्लैमर में मदहोश है। इसे आम जनता का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। सरकार पहले प्रदेश की समस्याओं का हल करे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT