उमरिया में तेंदुए का आतंक
उमरिया में तेंदुए का आतंक Social Media
मध्य प्रदेश

उमरिया में तेंदुए का आतंक, पांच बकरियों को बनाया अपना शिकार

Priyanka Yadav

उमरिया, मध्यप्रदेश। एक बार फिर एमपी में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में तेंदुए ने एक घर की बाड़ी में बंधी बकरियों को अपना शिकार बना लिया, तेंदुए द्वारा बकरियों पर हमला किए जाने की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

जानिए पूरी खबर :

ये मामला मध्यप्रदेश के उमरिया का है। उमरिया के चिल्हारी गांव के निवासी जगन्नाथ बर्मन रोजाना की तरह शनिवार की शाम को अपनी बकरियों को घर के अंदर बांधी थी। बीती रात यहां एक तेंदुआ घुस गया और उसमें 5 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घर के अंदर से बकरियों को लेकर निकलने की जगह न होने के कारण तेंदुआ मृत बकरियों को वहीं छोड़ वापस जंगल की तरफ भाग गया।

घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी भय :

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी भय है वहीं, मौके पर प्रशासनिक, वन अमला व जन प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य मौजी लाल चौधरी, विजय द्विवेदी, मूलचंद वर्मा, राजर्शी मिश्रा, रामखेलावन विश्वकर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव में आए दिन तेंदुए एक के बाद एक पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। गांव के लोगों ने बताया- पिछले दिनों से यहां एक तेंदुआ आसपास सक्रिय है जो खेतों में और गांव में पहुंच जाता है। इसी तेंदुए ने बकरियों का शिकार किया है। लोगों का कहना है कि इस मामले में विभाग की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इससे पहले भी कई जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां जानवरों द्वारा किसी ना किसी का शिकार बनाया गया है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- तेंदुए ने कुल चार लोगों पर किया हमला

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT