प्रदेश के मौसम ने बदले तेवर
प्रदेश के मौसम ने बदले तेवर Social Media
मध्य प्रदेश

प्रदेश मौसम अपडेट: अब बदलेगा मानसून का रुख, अच्छी बारिश होने की उम्मीद

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्‍य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल रहा है बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलती रही हैं, प्रदेश में जून के महीने में ही पूरे शहर में बारिश से तरबतर रही। इस बीच बारिश की गतिविधियां फिर से तेज़ होने की संभावना बन रही है। बता दें कि कल ही जुलाई के पहले हफ्ते में बारिश सामान्य रहने के आसार बताये गए थे, लेकिन मानसून ने एक बार फिर करवट ले रहा है सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी जारी रही।

बता दें कि प्रदेश में मौसम में बदलाव नजर आ रहे हैं इसी के चलते नमी मौजूद रहने से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है। हालांकि मानसून द्रोणिका सक्रिय होकर मध्यप्रदेश से गुजर रही है। इस दौरान इन दिनों मौसम पलभर में करवट ले रहा है और इसका कोई भरोसा नहीं की कब अचानक गर्मी तो कभी बारिश होने लगे। वहीं प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक-

इस पर मौसम विशेषज्ञों का कहना :

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून द्रोणिका लाइन दतिया से होकर गुजर रही है। इसी तरह राजस्थान से उत्तरी मध्यप्रदेश होकर एक ट्रफ उड़ीसा तक बना हुआ है। पूर्व उप्र से पूर्वी मध्यप्रदेश होकर एक ट्रफ विदर्भ तक बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण गुजरात पर बना हुआ है।

आपको बता दें कि संकट के बीच शुक्रवार से मध्यप्रदेश में अच्छी बरसात होने की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन मानसूनी सिस्टम के कारण प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आने के आसार बन रहे हैं।

बुधवार को कहां कहां हुई बरसात

  • खजुराहो में 18.4

  • उज्जैन में 12

  • जबलपुर में 2 मिमी

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें- सभी जिले हुए तरबतर

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT