सांसद प्रज्ञा ठाकुर
सांसद प्रज्ञा ठाकुर Syed Dabeer Hussain - RE
मध्य प्रदेश

प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के दिवंगत विधायक को लेकर दिया विवादित बयान, कही ये बात

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। इस बार भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बयान देते हुए कांग्रेस के दिवंगत विधायक पर हमला बोला है, कांग्रेस के दिवंगत विधायक को लेकर भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कही ये बात।

मुझे जिंदा जलाने वाले खुद भगवान को प्यारे हो गए : प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस बार कांग्रेस के दिवंगत विधायक को लेकर विवादित बयान दिया है, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि “मुझे जिंदा जलाने वाले खुद 2 महीने में भगवान को प्यारे हो गए।”

दरअसल भोपाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में बुधवार को साध्वी प्रज्ञा ने शिरकत की, इसी दौरान साध्वी ने दिवंगत कांग्रेस विधायक पर तंज कसते हुए निशाना साधते हुए कहा कि मातृशक्ति को बदनाम करने वाले जी नहीं सकेंगे। धर्म को हराने के लिए भगवा को बदनाम किया, रावण बनोगे तो राम को वध तो करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग मुझे ढोंगी साध्वी बोलते हैं लेकिन मैं उनको बता दूं कि तुम्हारे मानने नहीं मानने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

बताते चलें कि कांग्रेस के दिवंगत विधायक गोवर्धन दांगी ने साल 2019 में अपने एक बयान में प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी थी, हालांकि बाद में विवाद बढ़ता देख गोवर्धन दांगी ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी। वहीं, बीते साल कोरोना महामारी के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते गोवर्धन दांगी का निधन हो गया था। ऐसे में फिर एक बार भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिवंगत नेता के खिलाफ अपने शब्द बाण चलाए हैं।

बीते दिनों भी साध्वी प्रज्ञा ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर भी निशाना साधा था, इस दौरान पीसी शर्मा भी वहां मौजूद थे, जो साध्वी प्रज्ञा के बयान से नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए थे। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर- प्रज्ञा ठाकुर के भाषण से नाराज पीसी शर्मा ने बीच में ही छोड़ दिया रावण दहन कार्यक्रम

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT