4 लोगों को  जलाया जिंदा
4 लोगों को जलाया जिंदा Social Media
मध्य प्रदेश

पारिवारिक विवाद बना अग्निकाण्ड, 4 लोगों को जलाया जिंदा

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के सागर से अग्निकाण्ड का तत्काल मामला सामने आया है, सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाद के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटनाक्रम में एक बच्चे सहित परिवार के चार लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार-सागर के राहतगढ़ थाना अंतर्गत सीहोरा गांव के कालूराम नामेदव के पोते का कल रात जन्मदिन का कार्यक्रम था, जिसमें कालूराम के बेटे के ससुराल पक्ष के लोग आए थे। इसके बाद सुबह कालूराम की बहू को मायके ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में कालूराम के परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, जिसमें कालूराम, उसका बेटा सचिन और दो अन्य लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

हालांकि इस मामले की जांच कराई जा रही है। आग कैसे लगी अभी यह पता नहीं चल पाया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

आपको बता दें कि, इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्रामचैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT