Digvijay Singh Comment On Modi
Digvijay Singh Comment On Modi Priyanka Sahu -RE
पॉलिटिक्स

देखते हैं मोदी के मित्र ट्रम्प क्या शिक्षा दे कर जाते हैं:दिग्विजय

Author : Priyanka Sahu

हाइलाइट्स :

  • डॉनल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट

  • ट्रम्प के भारत दौरे पर दिग्विजय ने PM मोदी पर साधा निशाना

  • 24-25 फरवरी को डॉनल्ड ट्रम्प का पहला भारत दौरा

राज एक्‍सप्रेस। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर विपक्ष पार्टियाें द्वारा कुछ न कुछ टिप्‍पणी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बाद अब हाल ही में कांग्रेस के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह ने PM मोदी को आड़े हाथ लिया है।

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट :

दरअसल, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा-

‘‘अब देखते हैं मोदी जी के परम मित्र डॉनल्ड ट्रम्प जी क्या शिक्षा दे कर जाते हैं, भारत की अर्थ नीतियों का तो वे विरोध कर चुके हैं।’’

डॉनल्ड ट्रम्प का भारत में पहला दौरा :

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प पहली बार आगामी 24-25 फरवरी को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए अहमदाबाद के गुजरात में जोरो से तैयारियां हो रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि गुजरात सरकार कई इंतजाम करने में जुटी हैं।

हाउडी मोदी की तरह ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम :

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का रेड कार्पेट वैलकम किया जाएगा। बीते वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूस्टन दौरे में जिस प्रकार से 'हाउडी मोदी' विशेष कार्यक्रम हुआ था, उसी तरह भारत में भी ‘नमस्ते ट्रंप’ नाम का भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा और इस शो में एक लाख से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। सुरक्षा की बात की जाये तो, ट्रंप 3 स्तर के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर कई सवाल पूछे थे। जो आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

ट्रम्प दौरे पर विवाद: आखिर किसके न्योते पर आ रहे हैं भारत

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT