बच्चों के विकास में काम आएंगे ये क्रिसमस गिफ्ट

Shreya N

क्रिसमस में बच्चों को बिजनेस, चेस, मोनोपॉली जैसे बोर्ड गेम्स गिफ्ट कर सकते हैं। इससे बच्चों का दिमाग तेज होगा। साथ ही डिजिटल गेजेट्स में वे अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। बोर्ड गेम्स को बच्चे अपने दोस्तों या माता-पिता के साथ खेल सकते हैं।

बोर्ड गेम्स | Mohmmad Asim - RE

रोबोट टॉय बच्चों के लिए बहुत अच्छा क्रिसमस गिफ्ट ऑप्शन है। इससे बच्चे टैक्नोलॉजी और विज्ञान के बारे में सीखेंगे। रोबोट टॉय  से बच्चों की प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल का भी विकास होगा। यह बच्चों के मानसिक विकास के लिए एक अच्छा गिफ्ट है।

रोबोट टॉय | Mohmmad Asim - RE

बच्चों को क्रिसमस में कई एडवेंचर गैजेट जैसे कि साइकिल, स्केटबोर्ड, स्केटिंग के जूते भी दे सकते हैं। यह बच्चों को बाहर जाकर दोस्तों के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके अलावा यह बच्चों के शारीरिक विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।

एडवेंचर गियर | Mohmmad Asim - RE

अगर बच्चा संगीत में रुचि रखता है, तो उसे क्रिसमस में वाद्य यंत्र भी गिफ्ट कर सकते हैं। बच्चे की रुची के हिसाब से उन्हें गिटार, हार्मोनियम, तबला या अन्य कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट गिफ्ट किया जा सकता है।

वाद्य यंत्र | Mohmmad Asim - RE

अगर बच्चे विज्ञान में दिलचस्पी रखते हैं, तो उन्हें एक साइंस किट भी गिफ्ट की जा सकती है। इस किट में छोटे-छोटे एक्सपेरिमेंट का सामान और विज्ञान की किताबें रख सकते हैं। यह किट बच्चों की साइंस में रुचि को और बढ़ाएगी। पेरेंट्स भी इस किट से बच्चों के साथ छोटे-मोटे प्रयोग कर सकते हैं।

साइंस किट | Mohmmad Asim - RE

बच्चों को क्रिसमस में कहानी की किताबें भी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल बच्चों में किताब पढ़ने की रुचि कम होती जा रही है। वे मोबाइल में वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में छोटी उम्र से ही उनमें किताब पढ़ने की आदत डालना, बच्चों के विकास में मददगार होगा।

स्टोरी बुक | Mohmmad Asim - RE

अगर बच्चे को कला में रुचि है, तो उन्हें क्रिसमस में एक पेंटिंग किट गिफ्ट की जा सकती है। इस किट में पेंसिल, स्केच और वॉटर कलर होंगे, जिससे बच्चे अलग-अगल तरह के चित्र बना सकते हैं। 

पेंटिंग किट | Mohmmad Asim - RE

सर्दियों में आइसक्रीम खाने के फायदे

सर्दियों में क्यों खानी चाहिए आइसक्रीम? | Syed Dabeer Hussain - RE