इन भारतीयों ने विदेश में कमाया नाम

Himanshu Singh

ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के 57वें प्रधानमंत्री हैं। वह इंफोसिस के सह - संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। ऋषि सुनक एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार से आते हैं।

ऋषि सुनक | Zeeshan Mohd

सुन्दर पिचाई अल्फाबेट के सीईओ और उसकी सहायक कंपनी गूगल के कार्यकारी सीईओ हैं। इन्होंने अपनी बैचलर की पढ़ाई आईआईटी खरगापुर से की है। सुन्दर पिचाई का मूल नाम पिचाई सुंदराजन है।

सुन्दर पिचाई | Zeeshan Mohd

सत्य नारायण नडेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। नडेला आईआईटी परीक्षा पास करने में असफल रहे थे। हालांकि, बाद में इन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

सत्य नडेला | Zeeshan Mohd

कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। 60 साल की हैरिस भारतीय मां और जमैकाई पिता की बेटी हैं। साथ ही वह अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी हैं।

कमला हैरिस | Zeeshan Mohd

संजय मेहरोत्रा माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ हैं। मेहरोत्रा ने BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। 2011 से 2016 तक उन्होंने सैनडिस्क के सीईओ का पद संभाला।

संजय मेहरोत्रा | Zeeshan Mohd

अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट हैं। इन्होंने IIM अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की है। अजय ने बतौर मास्टरकार्ड के सीईओ 10 साल से ज्यादा काम किया है।

अजय बंगा | Zeeshan Mohd

शांतनु नारायण Adobe के सीईओ हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति के प्रबंधन सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया था। इन्हें साल 2019 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

शांतनु नारायण | Zeeshan Mohd

विवेक रामास्वामी एंटरप्रेन्योर और अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। रोइवंत साइंसेज की स्थापना करने से पहले इन्होंने एक हेज फंड में एक निवेशक के तौर पर काम किया था। वह अभी अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हैं।

विवेक रामास्वामी | Zeeshan Mohd

जानिये अयोध्‍या राम मंदिर की रोचक बातें

अयोध्‍या राम मंदिर की रोचक बातें | Zeeshan Mohd- RE