DGCA ने SpiceJet पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

जब भी किसी एयरलाइन कंपनी द्वारा कुछ गड़बड़ की जाती है तो DGCA उस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करता है। वहीं, अब एक मामले के चलते DGCA ने एयरलाइन कंपनी स्पाइस जेट (SpiceJet) पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।
DGCA ने SpiceJet पर ठोका 10 लाख का जुर्माना
DGCA ने SpiceJet पर ठोका 10 लाख का जुर्माना Social Media

राज एक्सप्रेस। किसी भी क्षेत्र से जुड़ी हुई कंपनियों की कमान किसी एक समूह के हाथ में रहती है जो, उस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नियम निर्धारित करती है। नियमों का उलंघन होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करती है। जिस प्रकार बैंकों की कमान RBI के और टेलिकॉम कंपनियों की कमान TRAI के हाथ में रहती है ठीक उसी तरह सभी विमान कंपनियों की कमान DGCA (Directorate General of Civil Aviation) के हाथ में होती है। जब भी किसी एयरलाइन कंपनी द्वारा कुछ गड़बड़ की जाती है तो DGCA उस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करता है। वहीं, अब एक मामले के चलते DGCA ने एयरलाइन कंपनी स्पाइस जेट (SpiceJet) पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।

DGCA ने लगाया SpiceJet पर जुर्माना :

दरअसल, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन कंपनी स्पाइस जेट (SpiceJet) पर 10 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। जो कि, एयरलाइंस पर अपने बोइंग 737 मैक्स विमान के पायलटों को एक दोषपूर्ण सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण देने के चलते लगाया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, '30 मार्च 22 को CSTPL ग्रेटर नोएडा में DGCA द्वारा सिम्युलेटर निगरानी के दौरान, यह देखा गया कि P2 साइड पर स्टिक शेकर के संबंध में B737 मैक्स के लिए एक MMI (गुमशुदा खराबी निष्क्रिय आइटम) था, 17 मार्च 2022 से निष्क्रिय है।

DGCA के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया :

DGCA के वरिष्ठ अधिकारी ने आगे बताया कि, 'SpiceJet के पायलटों के लिए आरटीएस (रिटर्न टू सर्विस) प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए सिम्युलेटर का संचालन किया जा रहा था जो कि लागू MMI आइटम का उल्लंघन था। पिछले महीने SpiceJet के 90 पायलटों को ठीक से प्रशिक्षित नहीं होने के बाद मैक्स विमान के संचालन से रोक दिया था। पायलटों को प्रतिबंधित करने के बाद नियामक ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।'

गौरतलब है कि, बीते दिनों नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक मामले के चलते देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी Indigo पर भी 5 लाख का जुर्माना लगाया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com