Indore : आगजनी की घटना में जलकर मरीं दो मासूम, मामले में रिश्ते की महिला गिरफ्तार
इंदौर, मध्यप्रदेश। एमपी के इंदौर से एक आगजनी का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक यहां आगजनी की घटना में दो मासूम बच्चियां जलकर मर गईं हैं। इस मामले में पुलिस ने रिश्ते की एक महिला को गिरफ्तार किया है।
जानिए पूरी खबर :
इंदौर जिले में ये घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। कल खबर मिली थी कि राजेन्द्र नगर के न्यू प्रकाश नगर में झुग्गी बस्ती में आग लग गई। इस हादसे में दो मासूम बहनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को देर रात जिला अस्पताल में पहुंचाया गया और इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
आगजनी की घटना में चौंकाने वाला खुलासा
बता दें कि, इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद आगजनी की घटना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चियों की बुआ (बरखा) ने ही गुस्से में झोपड़ी में आग लगाई थी, जबकि उसको पता था कि बच्चियां झोपड़ी में सो रही हैं। दो बच्चियों को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।
बरखा ने ही गुस्से में लगाई थी झोपड़ी में आग :
जिले में देर रात हुई आगजनी की घटना में पुलिस ने बरखा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला ने झोपड़ी में आग लगाना स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसका कुछ देर पूर्व विवाद भी हुआ था। जिसके बाद गुस्से में बरखा ने भाई सुनील की झोपड़ी में आग लगा दी।
बताते चलें कि, प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के साथ ही बदमाशों की इरादे भी बेखौफ हो गए हैं, जिसके चलते आए दिन घटनाएं सामने आती जा रही हैं। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर- रायसेन उपद्रव
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।