कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, अजय पंडित की हत्या से हैं नाराज

कंगना रनौत अपने बेबाकी बयान के लिए जानी-जाती है। कंगना रनौत हमेशा हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अजय पंडिता की हत्या पर नाराजगी व्यक्त की है।
Kangana Ranaut Bollywood Actress
Kangana Ranaut Bollywood ActressSyed Dabeer Hussain - RE

कंगना रनौत अपने बेबाकी बयान के लिए जानी-जाती हैं। कंगना रनौत हमेशा हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। वहीं अधिकतर मुद्दों पर चुप्पी साधने वाले फिल्मी सितारों पर अपनी नाराजगी जाहिर करती रहती हैं। इसलिए उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। एक बार फिर कंगना रनौत ने बॉलीवुड सितारों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बॉलीवुड पर जाहिर की नाराजगी:

आपको बता दें कि, कश्मीर में जब से आतंकियों ने सरपंच अजय पंडिता की हत्या की है, घाटी में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस घटना के चलते देश में फिर कश्मीरी पंडितों के मुद्दे ने भी जोर पकड़ लिया है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अजय पंडित की हत्या पर नाराजगी व्यक्त की है और बॉलीवुड को भी आड़े हाथों लिया है।

कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो:

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड पर हमला किया है। कंगना रनौत ने कश्मीरी पंडित की हत्या पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि सेकुलरिज्म का पाठ पढ़ाने वाले अब चुप हो गए हैं। कंगना ने एक प्लेकॉर्ड के जरिए बॉलीवुड की सलेक्टिव अप्रोच पर भी गुस्सा जाहिर किया है। उनके मुताबिक कुछ सितारे सड़कों पर मोमबत्ती और पेट्रोल बम लेकर निकलते हैं, देश को जलाने के लिए, लेकिन ऐसे मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं।

कंगना ने वीडियो में आगे कहा, "जिस तरह से भेड़िया, भेड़ की खाल में छुपा होता है, उस तरह से जेहादी एजेंडा वाले लोग सेक्युलरिज्म की खाल में छुपे हुए हैं। हिंदुओं को ये सेक्युलरिज्म सिखाते हैं, मतलब रिवर्स साइक्लोजी की भी हद होती है। जो रिलिजन ना कि, हमें सिर्फ मानव से प्रेम करना सिखाता है, बल्कि हर धर्म का सम्मान करना सिखाता है। जीव-जंतु, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, ग्रह, ब्रह्मांड, वायु मंडल हर चीज की हमें पूजा करना सिखाता है, उन्हें सेक्युलरिज्म सिखाते हैं।"

अनुपम खेर भी हुए नाराज:

कंगना के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस मुद्दे पर अपनी नारजगी जाहिर की थी। अनुपम खेर ने भी वीडियो शेयर करते हुए इस घटना को लेकर अपना गुस्सा जताया था। उन्होंने कहा था कि, वहां फिर से नब्बे का दशक दोहराया जा रहा है। इसके साथ ही वे बोले कि इस घटना पर उन सभी बुद्धिजीवी लोगों की चुप्पी हैरान करने वाली है, जो कश्मीर में आतंकियों की मौत पर छाती पीटते हैं और कहते हैं कि, देखो अन्याय हो गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com