'सरबजीत फिल्म' के अभिनेता रंजन सहगल का 36 साल की उम्र में निधन

Ranjan Sehgal Dies: खबर है कि, पंजाबी और हिंदी के फिल्मों के जाने-पहचाने चेहरे एक्टर रंजन सहगल का केवल 36 साल की उम्र में निधन हो गया।
'सरबजीत फिल्म' के अभिनेता रंजन सहगल
'सरबजीत फिल्म' के अभिनेता रंजन सहगलSocial Media

Ranjan Sehgal Dies: साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए बुरा साबित हो रहा है। मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, पंजाबी और हिंदी के फिल्मों के जाने-पहचाने चेहरे एक्टर रंजन सहगल का केवल 36 साल की उम्र में निधन हो गया।

रंजन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। लॉकडाउन में मुंबई में अकेले होने की वजह से वो वापस अपने होम टाउन पंजाब लौट आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। रंजन ने रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'सरबजीत' के अलावा कई पंजाबी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। रंजन ने 2017 की पंजाबी फिल्म 'माही एनआरआई' और 2014 की फिल्म 'यारां दा कैचअप' में भी काम किया था।

सहगल मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में मास्टर की डिग्री पूरी की थी। रंजन सहगल ने टीवी शो में भी काम किया और कई लोकप्रिय टेलीविजन शो में काम किया। सहगल ने अपने टीवी हिट शो 'रिश्तों से बड़ी प्रथा' के बाद प्रसिद्धि हासिल की। इस शो ने अभिनेता को इंडस्ट्री में आवश्यक पहचान दी। जिसके बाद उन्होंने कई अन्य टेलीविजन शो जैसे तुम देना साथ मेरा, गुस्ताख दिल, भाव और जाने क्या होगा रामा रे और कुलदीपक में भी अभिनय किया।

रंजन सहगल ने थियेटर से फिल्मी दुनिया तक का सफर तय किया। उन्होंने पढ़ाई लिखाई चंडीगढ़ से की। रंजन सहगल टीवी शो क्राइम पेट्रोल, रिश्तों से बड़ी प्रथा, सावधान इंडिया के अलावा शाहरुख के साथ फिल्म जीरो, रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय संग फिल्म 'सरबजीत' में नजर आ चुके हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com