सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, शोक में बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
Sushant Singh Rajput commits suicide
Sushant Singh Rajput commits suicideSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या : साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। आए दिन मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आ रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार सुबह 10 बजे देखा गया था। 10 बजे के आसपास सुशांत जूस लेकर अपने कमरे में चले गए थे। वहीं इसके बाद वो कमरे से बाहर नहीं आए। करीब 12 बजे जब उनका गेट खटखटाया गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके साथ ही कॉल का भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद दरवाजे को तोड़ने की भी कोशिश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चाबी बनाने वाले शख्स से दरवाजे की चाबी बनवाकर, गेट खोला गया। दरवाजा खोलते ही सुशांत कमरे में फांसी पर लटके नजर आए।

सुशांत की मौत की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स शोक में हैं। बांद्रा में जिस सोसायटी में सुशांत रहते थे, वहां बाहर भीड़ जमा हो गई है। कई अभिनेता, राजनेता और फैन्स सोशल मीडिया के माध्यम से सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर का शो पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म 'काय पो छे' में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे और उनके किरदार की तारीफ भी हुई थी।

इसके बाद सुशांत ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में अभिनेत्री वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी, जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। इसके अलावा उन्होंने जैकलीन के साथ वेब शो ड्राइव में नजर आए थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com