कांग्रेस को दूसरा झटका : वरिष्ठ नेता का आकस्मिक निधन

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेख गफ्फार का निधन हो गया।
वरिष्ठ नेता का शेख गफ्फार निधन
वरिष्ठ नेता का शेख गफ्फार निधनSocial Media

राज एक्सप्रेस। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेख गफ्फार का निधन हो गया। कांग्रेसी नेता व पार्षद प्रत्याशी शेख़ गफ़्फ़ार शहर के संजय गांधी नगर वार्ड 29 से उम्मीदवार थे। हार्ट अटैक के चलते उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती करया गया था, जहां कांग्रेसी नेता शेख गफ्फार ने आखरी सांस ली।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शेख गफ्फार हाल मे संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद उम्मीदवार और महापौर पद के दावेदार भी थे। चुनाव प्रचार के दौरान गत 18 दिसम्बर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तत्काल बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उन्होंने अंतिम सांसे लीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री गफ्फार के निधन पर शोक जताया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘कांग्रेस के सच्चे सिपाही, वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवक शेख गफ्फार जी के निधन की सूचना प्राप्त हुई। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ एक सामाजिक क्षति भी है। हम सब ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।’’

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शेख गफ्फार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आपको बता दें हाल ही में मध्यप्रदेश में मुरैना जिले की जौरा सीट से विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन हो गया था। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर-

कांग्रेस नेता बनवारी लाल का निधन

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com