कांग्रेस विधायक हीरालाल की बिगड़ी तबीयत, भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कांग्रेस विधायक हीरालाल डेंगू-चिकनगुनिया की चपेट में आए, कांग्रेस के विधायक की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया।
कांग्रेस विधायक हीरालाल की बिगड़ी तबीयत
कांग्रेस विधायक हीरालाल की बिगड़ी तबीयतSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच कई लोग अन्‍य बीमारी के चपेट में आ रहे हैं, मिली जानकारी के मुताबिक अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक हीरालाल डेंगू-चिकनगुनिया की चपेट में है, कांग्रेस के विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेंगू-चिकनगुनिया की चपेट में आए कांग्रेस विधायक

बता दें कि जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के राष्ट्रीय संरक्षक और पार्टी के एकमात्र विधायक हीरालाल अलावा डेंगू-चिकनगुनिया की चपेट में आ गए हैं, वह भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती विधायक ने कहा-

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने कहा कि उम्मीद है कि जल्दी ठीक होकर आप सभी के बीच उपस्थित होऊंगा। कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने सभी युवा से विशेष अनुरोध किया है कि कही भी रहो मच्छरों से बचे। रात को सोते समय मच्छरदानी हमेशा प्रयोग करें, क्योंकि जीवन में स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं है।

कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले हैं और 2016 तक इनसे दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरतर्य रहे हैं मनावर नौकरी छोड़ने के बाद वह मध्य प्रदेश के धार के मनावर जाकर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन की स्थापना की। कांग्रेस विधायक हीरालाल ने आदिवासी युवाओं के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की, बता दें कि मनावर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक डॉ हीरा अलावा आदिवासियों को हित में हमेशा आवाज उठाते रहे हैं

बताते चलें कि बीते दो दिनों से लगातार नेताओं की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रहे हैं 15 अगस्त को बुरहानपुर में प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल (Prem Singh Patel) का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था, मंत्री प्रेम सिंह पटेल का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही 16 अगस्त को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तबीयत बिगड़ी, इसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com