MP के सीएम चौहान आज शाम ​6 बजे क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को करेंगे संबोधित

Bhopal, Madhya Pradesh: टीकाकरण और कोविड की तीसरी लहर के नियंत्रण के संबंध में आज MP के मुख्यमंत्री जिला, विकासखंड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित करेंगे।
आज CM क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को करेंगे संबोधित
आज CM क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को करेंगे संबोधित Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है, वही आज यानि सोमवार को मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में को कोवीशील्ड का दूसरा डोज लगाया जाएगा, प्रदेश में करीब 4 लाख लोगों को दूसरा डोज लगाने का टारगेट है। इस बीच आज फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित करेंगे।

सीएमओ ने किया ट्वीट-

सीएमओ ने ट्वीट कर कहा कि MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीकाकरण और कोविड की तीसरी लहर के नियंत्रण के संबंध में 5 जुलाई सोमवार को सायं 6 बजे से जिला, विकासखंड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित करेंगे। प्रसारण आधिकारिक सोशल मीडिया, क्षेत्रीय टीवी और दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर किया जाएगा।

सीएम कोविड की तीसरी लहर के नियंत्रण उपायों पर करेंगे संबोधित

बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस संबोधन में सभी मंत्रिगण, राज्य-स्तरीय प्रभारी अधिकारी कोविड समीक्षा की नियमित लिंक से जुड़ेंगे, जिला स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप के सदस्य तथा समस्त संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एनआईसी सेंटर से जुड़ेंगे।

सभी कलेक्टर्स को किया गया है निर्देशित

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि वह जिला, विकासखंड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों तथा अन्य अधिकारियों को सूचित करने की व्यवस्था करेंगे।

आपको बताते चलें कि, जहां महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का संक्रमण काबू में आता जा रहा है, वहीं अब इन लहरों से भी ज्‍यादा खतरनाक कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) की चिंता सताने लगी है, 20 जून को ही सीएम ने बयान देते हुए कहा था कि अभी कोरोना का संकट टला नहीं है, खतरा बरकरार है। अनलॉक के बाद 6 से 8 हफ्ते के बीच तीसरी लहर आने की आशंका है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- सीएम का बयान- अनलॉक के बाद 6 से 8 हफ्ते के बीच Corona 3rd Wave आने की आशंका

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com