MP: लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

Madhya Pradesh: पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज कांग्रेस हल्ला बोल प्रदर्शन कर रही है, इन जिलों में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।
महंगाई के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शनPriyanka Yadav-RE

मध्यप्रदेश। प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर एक बार फिर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर सियासत की जंग छिड़ गई है, आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस हल्ला बोल प्रदर्शन कर रही है, मध्यप्रदेश के इन जिलों में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।

विदिशा में महंगाई के विरोध में धरना देकर किया प्रदर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार जी के नेतृत्व में विदिशा के माधवगंज में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

मंदसौर में विरोध प्रदर्शन- महंगाई की अर्थी जलाई और ज्ञापन सौंपा

वहीं, मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में किया जमकर विरोध प्रदर्शन, मंदसौर अध्यक्ष बबीता तोमर और उनकी टीम ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने हेतु विरोध प्रदर्शन किया, महंगाई की अर्थी जलाई और ज्ञापन सौंपा।

  • राजधानी भोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष जितेंद्र कंसाना जी के नेतृत्व में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

  • धार महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी जी के नेतृत्व में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापन सौंपा गया है।

  • रीवा में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडे जी के नेतृत्व में लगातार बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया है।

  • शाजापुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्मिता सोलंकी जी के नेतृत्व में लगातार बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया।

  • उज्जैन महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा जी के नेतृत्व में लगातार बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापन सौंपा गया।

  • ग्वालियर महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष वीना भारद्वाज के नेतृत्व में लगातार बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया।

वैश्विक महामारी कोरोना ने जहां जनजीवन समेत अर्थव्यवस्था को अस्त- व्यस्त कर दिया है, वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और रसाेई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने आज प्रदेशभर हल्ला बोल प्रदर्शन किया है। बताते चलें कि इससे पहले भी कांग्रेस कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुकी है- नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबर- मध्यप्रदेश के इन जिलों में कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन,

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com