उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटरSocial Media

उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला 5 लाख का इनामी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, पुलिस ने एनकाउंटर मार गिराया।

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला 5 लाख का इनामी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में ढेर हो गया है।

भागने की कोशिश में एनकाउंटर :

बताया गया कि, यूपी एसटीएफ की टीम कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी, लेकिन शहर से 17 किमी पहले कानपुर नगर भौंती के पासबर्रा थाना क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई, पुलिस का उक्त वाहन जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिस जन घायल हो गये, इसी दौरान विकास दुबे ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस ने विकास दुबे को कोशिश को नाकाम करते हुए एनकाउंटर कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कुख्यात अपराधी विकास दुबे पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की, उसने पुलिस की टीम पर कई गोलियां दागी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीने और कमर में दो गोली लगीं। इस मुठभेड़ में घायल होने के बाद विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया, कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की।

पापी को मिल गई सजा :

जानकारी के अनुसार, कानपुर एनकाउंटर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या आरोपी विकास दुबे के मारने जाने के बाद उसके गांव में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों का कहना कि, पापी को सजा मिल गई। ग्रामीणों ने कहा कि, सालों से लोग जमीन कब्जा और दबंगई से परेशान थे।

उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड विकास दुबे गुरुवार सुबह ही मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ाया था, एनकाउंटर के डर से विकास दुबे ने योजनाबद्ध तरीके से सरेंडर किया था, लेकिन फिर भी उसने चालाकी करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसे मार गिराया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com