रक्षामंत्री के बयान पर राहुल का सवाल- मोदी जी आप कब होंगे चीन के खिलाफ खड़े

संसद में राजनाथ सिंह द्वारा चीन से सीमा विवाद मुद्दे पर बयान के बाद राहुल गांधी का सवाल-मोदी जी, आप कब चीन के ख़िलाफ़ खड़े होंगे? चीन से हमारे देश की ज़मीन कब वापस लेंगे? चीन का नाम लेने से डरो मत।
रक्षामंत्री के बयान पर राहुल का सवाल- मोदी जी आप कब होंगे चीन के खिलाफ खड़े
रक्षामंत्री के बयान पर राहुल का सवाल- मोदी जी आप कब होंगे चीन के खिलाफ खड़ेSocial Media

दिल्‍ली, भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक भी ऐसा मौका नहीं छोड़ रहे कि, वे किसी न किसी बात पर कुछ न बोल रहे हैं। अब हाल ही मेें मानसून सत्र के दौरान आज संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन से सीमा विवाद के मुद्दे पर बयान दिया, जिसपर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आ गई है।

राहुल गांधी का सवाल :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए बयान के कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी और और ये सवाल किया। उन्‍होंने अपने इस ट्वीट में लिखा, ''रक्षामंत्री के बयान से साफ़ है कि मोदी जी ने देश को चीनी अतिक्रमण पर गुमराह किया। हमारा देश हमेशा से भारतीय सेना के साथ खड़ा था, है और रहेगा, लेकिन मोदी जी, आप कब चीन के ख़िलाफ़ खड़े होंगे? चीन से हमारे देश की ज़मीन कब वापस लेंगे? चीन का नाम लेने से डरो मत।''

बता दें, आज मानसून सत्र के दूसरेे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन से सीमा विवाद के मुद्दे व लद्दाख सीमा के हालात पर कई बातें संसद में बताई। इस दौरान उन्‍होंने कहा, हम अपने वीर जवानों के साथ कदम-से-कदम मिलाकर खड़े हैं, जो कि अपनी जान की बगैर परवाह किए हुए देश की चोटियों की उचाईयों पर विषम परिस्थितियों के बावजूद भारत माता की रक्षा कर रहे हैं। यह समय है जब यह सदन अपने सशस्त्र सेनाओं के साहस और वीरता पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उनको यह संदेश भेजे कि यह सदन और सारा देश सशस्त्र सेनाओं के साथ है जो भारत की संप्रभुता एवं सम्मान की रक्षा में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओर भी कई बातें कहीं, ये जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें

बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्‍त मोर्चा खोला हुआ है, वे लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं, साथ ही कई मुद्दाेंं को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com