संजय राउत ने किया बड़ा खुलासा, कांग्रेस पर करारेे सवालों की बौछार

महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के बयान से बहुत बड़ा खुलासा हुआ, अब इस मामले पर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के नेता से पूछे यह करारे सवाल...क्‍या कांग्रेस देगी इन सवालों का जवाब?
 बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीसPriyanka Sahu -RE

राज एक्‍सप्रेस। शिवेसना पार्टी के नेता संजय राउत के बयान से मची सियासी हलचल के बीच अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी संजय राउत के बयान के बहाने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए करारेे सवालों की बौछार की है। हाल ही में अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, संजय राउत ने बहुत बड़ा खुलासा किया है।

अब इस मामले पर देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस से कई करारे सवाल पूछे, जो इस प्रकार है-

  • क्यों आती थीं इंदिरा गांधीजी मुंबई?

  • क्या अंडरवर्ल्ड के सहारे कांग्रेस चुनाव जीतती थी?

  • क्या कांग्रेस को अंडरवर्ल्ड की फंडिंग थी?

  • क्या कांग्रेस पार्टी को चुनाव जीतने के लिए मसल पावर की जरूरत पड़ती थी?

इतना ही नहीं इस दौरान पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पार्टी से यह सवाल भी पूछा कि, ''छोटा शकिल, दाऊद इब्राहिम मुंबई का सीपी तय करते थे, मंत्रालय में कौन बैठे कौन नहीं, ये भी वही तय करते थे। तो क्या क्रिमिनलाईजेशन ऑफ पॉलिटिक्स की शुरुआत उनके कार्यकाल में हुई?''

क्‍या कांग्रेस नेता देंगे इन सभी सवालों का जवाब?

देवेंद्र फडणवीस का यह कहना भी है कि, इन सभी सवालों का जवाब कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देने चाहिए। अब बात यह आती है कि, कांग्रेस नेता क्‍या इन सवालों का जवाब देंगे या नहीं!

इसके अलावा बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि, "इंदिरा गांधी जैसे कांग्रेस के शीर्ष नेता पर इतने गंभीर आरोप होने के बाद भी कांग्रेस के नेता मौन क्यों हैं? क्या मुंबई पर हमले करने वाले लोगों का साथ कांग्रेस ने दिया? क्यों कांग्रेस इस पर आधिकारिक खुलासा नहीं करती?"

शाहनवाज हुसैन ने कहीं यह बात :

पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस के बाद भाजपा के एक ओर नेता शाहनवाज हुसैन भी संजय राउत के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''संजय राउत ने इंदिरा गांधी के बारे में कहा की वो अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलती रही हैं। अब कांग्रेस के नेता बताएं कि इंदिरा गांधी अपमान सह कर सत्ता में रहेगी या फिर अपमान करने वालों का जवाब देकर गठबंधन की सरकार से बाहर आएगी।''

संजय राउत खुद भी कह रह रहे हैं कि, वे डॉन दाऊद इब्राहिम से मिल चुके हैं और उन्होंने कई बार दाऊद इब्राहिम से बात की है। मतलब कांग्रेस और शिवसेना के अंडरवर्ल्ड से संबंध रहे हैं। संजय राउत अभी तक उद्धव ठाकरे को राजनीति सिखाते रहे हैं, अब राहुल गांधी को भी राजनीति की क्लास दे दें।
शाहनवाज हुसैन

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को बयान दिया था, इसके बाद इस पर मचे बवाल के बाद अपने इस बयान पर सफाई पेश की। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

संजय राउत के बयान से राजनीति में मची हलचल

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com