राजीव गांधी फाउंडेशन मामले पर बवाल-अब दिग्विजय ने पूछे सवाल
राजीव गांधी फाउंडेशन मामले पर बवाल-अब दिग्विजय ने पूछे सवालSocial Media

राजीव गांधी फाउंडेशन मामले पर बवाल-अब दिग्विजय ने पूछे सवाल

राजीव गांधी फाउंडेशन के वीडियो को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्विटर से पूछते कहा हुए-क्या ट्विटर भारत में किसी शक्तिशाली शख्स के इशारों पर काम कर रहा है? साथ ही उन्‍होंने कानूनी विकल्प तलाशने की धमकी भी दी

दिल्ली, भारत। देश की राजनीति में राजीव गांधी फाउंडेशन (RJF) मामला तूल पकड़ चुका है और इस मामले पर अब जमकर बवाल मचने लगा है। आज सोमवार सुबह ही कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर राजीव गांधी फाउंडेशन के वीडियो को लेकर निशाना साधा है।

क्‍या बोले दिग्विजय सिंह?

दरअसल, इस दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि, ट्विटर भारत में किसी शक्तिशाली शख्स के इशारों पर काम कर रहा है? इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कानूनी विकल्प तलाशने की धमकी भी दी है। ये है दिग्विजय सिंह द्वारा ट्विटर से पूछे गए सवाल-

  • क्या ट्विटर भारत में किसी शक्तिशाली शख्स के इशारों पर काम कर रहा है?

  • राजीव गांधी फाउंडेशन का एक हानिरहित सूचनात्मक वीडियो ट्विटर पर क्यों स्वीकार नहीं किया जा रहा है?

  • ट्विटर से मुझे इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण चाहिए, क्या वे जवाब देंगे? चलो देखते हैं, अन्यथा मुझे कानूनी विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं।

बता दें कि, इससे पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव गांधी फाउंडेशन की फंडिंग और चीनी कनेक्शन को लेकर कांग्रेस पर जबरदस्त प्रहार कर 10 ताबड़तोड़ सवाल दागे थे, साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा था कि, 'मैं सोनिया जी को ये कहना चाहता हूं कि, कोरोना के कारण या चीन की स्थिति के कारण मूल प्रश्नों से बचने का प्रयास न करें। भारत की फौज देश की और हमारी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।''

इस लिंक पर क्लिक पर पढ़े सकते जेपी नड्डा द्वारा सोनिया गांधी से पूछे 10 प्रश्‍न

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com