दिल्ली सरकार पर लगाया झूठा आरोप- BJP के आरोपों पर भड़के सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा द्वारा लगाए आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ये बात कही...
दिल्ली सरकार पर लगाया झूठा आरोप- BJP के आरोपों पर भड़के सिसोदिया
दिल्ली सरकार पर लगाया झूठा आरोप- BJP के आरोपों पर भड़के सिसोदियाTwitter

दिल्‍ली, भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार को निशाने पर लेते हुए जोरदार तंज कसा और उनकेे बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया आई है।

वैक्सीन के ऑर्डर पर मनीष सिसोदिया का जवाब :

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना था कि, अरविंद केजरीवाल ने 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन का ऑर्डर देने वाले हैं और हमने ये मंजूरी दे दी है। आज वे कह रहे हैं हमारे पास कुछ नहीं है। सिसोदिया जी उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहते हैं कि, हमने ऑर्डर नहीं दिया है। उनकी इसी बात का जवाब देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- BJP ने दिल्ली सरकार पर झूठा आरोप लगाया कि, दिल्ली सरकार ने केवल साढ़े पांच लाख वैक्सीन के ऑर्डर दिए हैं। दिल्ली सरकार ने 1,34,00,000 वैक्सीन के ऑर्डर दिए थे। केंद्र सरकार ने कहा कि दिल्ली को मई महीने में केवल 3,50,000 वैक्सीन ही मिल पाएंगी।

राज्यों की वैक्सीन विदेशों को बेच रही केंद्र :

इसके साथ ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये आरोपा लिया कि, ''केंद्र राज्यों की वैक्सीन विदेशों को बेच रही है। केंद्र ने भारत की वैक्सीन बांग्लादेश, अरब देश, अफगानिस्तान को बेच दी।''

केंद्र बताएं कि, उसने किस लालच में इन देशों को वैक्सीन बेची। ये साढ़े 6 करोड़ वैक्सीन हमारे लोगों को लगती तो आज लाखों लोगों की जान बचती।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

बता दें कि, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार को निशाने पर लिया था। तो वहीं, संबित पात्रा द्वारा ये भी कहा गया- दिल्ली सरकार कोविड प्रबंधन नहीं कर पा रही है। दिल्ली सरकार ने सही समय पर वेंटिलेटर्स के लिए कोई ऑर्डर नहीं किया। ऑक्सीजन ऑडिट को लेकर केजरीवाल जी ने मना कर दिया था। जब दिल्ली में प्रति व्यक्ति ऑक्सीजन की उपलब्धता अधिकतम है, फिर वो ऑक्सीजन कहां जा रहा है, हम ये सवाल पूछते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com