व्यक्ति की हत्या फैली सनसनी
व्यक्ति की हत्या फैली सनसनी Social Media
मध्य प्रदेश

नशे में हुई कहा-सुनी ने लिया विकराल रूप, दामाद ने की ससुर की हत्या

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। प्रदेश में हद से ज्यादा बढ़ रहे हैं अपराध, ऐसा ही एक और सनसनीखेज मामला राजधानी से सामने आया है राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। भोपाल-गांधीनगर क्षेत्र के गोंडा बस्ती पारदी मोहल्ले में एक व्यक्ति की हुई हत्या। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है, भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र के गोंडा बस्ती पारदी मोहल्ले में एक व्यक्ति की हत्या हुई है , मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में नीमक सिंह और ब्याज सिंह का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि, ब्याज सिंह (24 साल) ने नीमक सिंह (45 साल) की हत्या कर दी। यह घटना रात 12 बजे घटी।

पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल

मृतक नीमक सिंह के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में लगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों रिश्तेदार थे, शराब के नशे में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में दामाद ने अपने चाचा ससुर को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी का नाम ब्याज सिंह

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT