जबलपुर : Covid-19 मुक्त 219 व्यक्ति डिस्चार्ज, आज 167 संक्रमित मिले

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से 02 अक्टूबर 2020 तक 01 लाख 13 हजार 2 सौ 08 लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं।
JBP COVID 24x7 02 october.
JBP COVID 24x7 02 october.Syed Dabeer Hussain - RE

हाइलाइट्स –

  • 167 पॉजिटिव केस मिले

  • Covid-19 से 02 की मौत

  • JBP COVID 24x7 update

  • JBP COVID 24x7 02 october

राज एक्सप्रेस, जबलपुर। कोरोना वायरस बीमारी से ठीक होने वाले 219 लोगों को शुक्रवार 02 अक्टूबर को इलाज उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दिन संस्कारधानी जबलपुर में बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोविड-19 ग्रसित 167 नये मरीज सामने आये।

कुल ठीक हुए –

बुधवार को डिस्चार्ज होने वाले 219 लोगों को जोड़कर जबलपुर जिले में कोरोना वायरस बीमारी संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9027 हो गई है। जबलपुर जिले में अब तक 9027 मरीज कोरोना संक्रमण बीमारी से स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौटे हैं।

कुल covid-19 पॉजिटिव -

गुरुवार की शाम 6 बजे से शुक्रवार की शाम 6 बजे तक के कुल चौबीस घण्टों के दौरान दर्ज 167 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव लोगों को मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 10197 से बढ़कर 10364 हो गई है।

दो मृत -

बीते चौबीस घण्टे के दौरान 02 लोगों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 156 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार जबलपुर में कोरोना के बचे हुए एक्टिव केस 1181हैं।

कुल भेजे गए सैंपल -

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से 02अक्टूबर 2020 तक 01 लाख 13 हजार 02 सौ 08 (113208) लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं।

डिस्क्लेमर – जानकारी प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। कृपया आंकड़ों की अधिकृत पुष्टि अवश्य कर लें। इसमें शीर्षक-उप शीर्षक और संबंधित अतिरिक्त प्रचलित जानकारी जोड़ी गई हैं। इस आर्टिकल में प्रकाशित तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com